Showing posts with label women Clothes. Show all posts
Showing posts with label women Clothes. Show all posts

Sunday, January 24, 2021

Filpkart सबसे सस्ता शरारा कुरता सेट ( Sharara kurta set ) Filpkart/ Review in Hindi


पिछले दो-तीन सालों से Sharara kurti  फिर से फैशन में आ गया। Festival पार्टी, त्योहारों और शादी विवाह के मौके पर फिर से शरारा कुर्ती फिर से चलन में हैं। वैसे भी सलवार सूट और साड़ी - लहंगा आदि पहन कर अगर आप बोर हो गए हैं तो आप  sharara kurti जरूर ट्राई कीजिए।
शरारा कुर्ती की बहुत सारी डिजाइन होते हैं जो अलग-अलग Look create करते हैं। शरारा कुर्ती में आप काफी फ्री भी महसूस कर सकते हैं।साड़ी और लहंगे की तरह ज्यादा उसे संभालने की जरूरत नहीं पड़ती।

 शरारा कुर्ती के बहुत सारे design Filpkart पर available हैं। मैं  Filpkart से दो Simple बिना तड़क भड़क वाले लेेकिन Stylish Sharara kurta set purchase की हूं। दोनों ही शरारा कुर्ती  बहुत ही सुंदर और स्टाइलिश है।

तो आज मैं Filpkart से purchase दो Libas Brand के शरारा कुर्ती का Review graph बतााऊंगी जो under  1000 Rs. के अंदर मैंने खरीदा है। 

Pink sharara kurta set

Description -

Brand - Libas
Fabric - cotton Blend
Type - Kurta and Sharara Set
Pattern - printed
Colour - pink
Fabric care - First wash Dry clean
Orignal price - 2299
Size chart - 
XS -34.5
S -  36.5
M - 38.5
L -  40.5
XL - 42.5
XXL- 44.5



Details - pink colour का यह शरारा कुरता बहुत ही सुंदर है। कुर्ती का नेक डिजाइन और बॉटम पार्ट बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक है।
Bottom part के  waist में गोल्डेन डोरी लगा हुआ है।
फैब्रिक pure cotton है और फैब्रिक के ऊपर सिल्वर कलर का Painting  काफी खूबसूरत leaf जैसा printed डिजाइन शरारा कुरता के उपर बना हुआ है। बाजू एल्बो तक आता है जो अलग look देता है पुरे शरारा कुर्ता सेट को।

Design -
कुर्ती simple में स्ट्रेट cut में है जो कभी out of fashion नहीं होता। Sharara का घेर काफी अच्छा है ना कम घेरा है ना ही बहुत ज्यादा घेरा है।
फैब्रिक भी अच्छा है pure cotton है लेकिन हल्का पतला thin fabric है तो  खास करके समर फेस्टिवल के लिए बहुत बढ़िया है।


Fabric care
First wash ड्राई क्लीन ही करवाएं वरना उसकी प्रिंट जाने का चांस हो सकता है। वैसे भी इस तरह की fabric और ड्रेस को ड्राई क्लीन से ही wash करवाना चाहिए।

Size - जब भी यह pink  शरारा कुर्ता लें अपने से 1 साइज बड़ा लेना चाहिए। क्योंकि थोड़ा सा छोटा सााइज  है। अगर आपको M Size होता है तो L Size ही लें वरना tight हो सकता है।

Party wear-
यह एक बहुत ही अच्छा पार्टी वियर ड्रेस है। इसे फेस्टिवल जैसे दुर्गा पूजा, दीपावली, होली, शादी या किसी भी पार्टी फंक्शन के लिए perfect है।
मैं यह Sharara kurta set को Filpkart दो बार purchase की हूं।  एक ख़ुद के लिए खरीदी और दुसरा gift में देने केे लिए। यह सेट अलग-अलग सेल के दौरान खरीदी हूं तो price भी दोनों का Different है।

First time में मुझे 689 rs में यह Sharara kurta set मिला और second time में 582rs में मिला। लेकिन जब मैं खरीदी हुं Sale के दौरान ली हुं। तो इतना सस्ता शरारा कुर्ता आपको कहींं नहीं मिलेगा वो भी लिबास ब्रांड का। Indian dress में Libas  एक जाना-माना Brand है। 

Yellow kurta sharara सेट


Description -

Brand - Libas
Fabric -  polyester
Type - Kurta and Sharara Dupatta Set
Top type - kurta
Bottom type - Sharara
Pattern - printed
Colour - yellow
Neck - Round neck
Fabric care -  Dry clean only
Orignal price - 2599
Size chart - 
XS -34.5
S -  36.5
M - 38.5
L -  40.5
XL - 42.5
XXL- 44.5

 Details :  yellow colour  का यह कुर्ता शरारा दुपट्टा सेट बहुत ही बेहतरीन है और काफी सुन्दर है।  कुर्ती में simple Round neck डिजाइन है और कुरता short और बाजु एल्बो तक है और गोटा लगा हुआ जो simple है पर Bottom part के साथ stylist look create करता है। कुर्ती चुकी प्लेन है तो आप उसमे कुछ क्रिएटिव करके अलग look दिया जा सकता है। मैंने कुर्ती में मैचिंग लेस लगा दिया है तो थोड़ा और फेस्टिवल look हो गया है... 
Bottom part घेरे में  चुनट वाला अच्छा घेर है और गोटा लगा हुआ है। थोड़ा अलग type look है..   इसका fabric polister है और शरारा और दुपट्टा पे golden colour ka flower print  बना हुआ है जबकि कुरता पूरी तरह से प्लेन है। इस set का plus point इसका दुपट्टा है जो पुरे set को बेहद खूबसूरत बनता है। बस दुपट्टा की चौड़ाई कम है पर उससे कोई दिक्कत नहीं हैं।


Fabric care
First wash ड्राई क्लीन ही करवाएं वरना उसकी प्रिंट जाने का चांस हो सकता है। वैसे भी इस तरह की fabric और ड्रेस को ड्राई क्लीन से ही wash करवाना चाहिए। लेकिन इसकी कुर्ती को घर में हाथों से शैम्पू या ईजी से धो सकते है खराब बिलकुल नहीं होगा। मैं घर में wash की हुँ तो खराब नहीं हुआ।

Size :
इस शरारा कुरता set का size बिलकुल सही है।
Size में कोई प्रॉब्लम नहीं है।

Party wear :
यह शरारा कुरता सेट भी party wear dress है। यह भी birthday party, हल्दी, शादी, festival के लिए perfect है..
इसका orignal price 2599 है मुझे डिस्काउंट 622 Rs. में मिला है जो मेरे लिए काफी सस्ता डील है।



My Opinion :

Overall दोनों filpkart से purchase किया  हुआ शरारा कुरता सेट बहुत ही सुन्दर और बचत  friendly है। Under 1000 rs. में यह बहुत ही अच्छा है जिसे  festival, Marriage, function, Small party etc के लिए बेहतरीन है। 👌👌👌
लेकिन yellow  kurta set की कुर्ती का fabric polister है तो थोड़ा fabric thin है 


Link :




Friday, October 2, 2020

Banarasi Dupatta Filpkart Upto 250 Review in Hindi



शादी - ब्याह और त्यौहारों का मौसम आ रहा है। Heavy साड़ी, लहंगा डुपट्टा की डिमांड ज्यादा होती है। तो आज बनारसी दुपट्टा का Review graph बताने जा रही हुं। जो त्यौहारों और पार्टी फंक्शन के वक्त बहुत काम आते हैं। जिसे हम मिक्स और मैच कर अलग-अलग Style और Different तरीके से Use कर सकते हैं। और एक ही दुपट्टा से अलग-अलग Look create कर सकते हैं। 
मैंने Filpkart से 3 और Amazon से 1 बनारसी दुपट्टा purchase की है।


ENCHANTRESS BLACK DUPATTA

Discription :-

Fabric - Jacquard
Pattern - wovan
Colour Black
Available others Colors - Red, navy blue, green, Rama, soft pink gajari, light Rani, Rani, blue, maroon
Resham work
Length- 2.4 meters
Width - 24 Inch


Details - 
ENCHANTRESS Brand का black बनारसी  Dupatta बहुत ही कम price में काफी अच्छा दुपट्टा है। इसे मैं Filpkart से purchase की हूं। इसका fabric Art सिल्क type जैसा है।
इसकी length अच्छी है और width 24 Inch है। लगभग एक हाथ के करीब। दुपट्टा में Jacquard wovan wark है लेकिन यह जरी wark नहीं है। Dupatta पे golden Resham wark किया गया है। आंचल पे भी खुबसूरत wark किया हुआ है। हल्का दुपट्टा है ओढ़ने में परेशानी नहीं होगी। दुपट्टे के Back Side में finishing बहुत अच्छी है, धागा वैगरह बिल्कुल निकला हुआ नहीं है। और घर में Handwash कर सकते हैं। खराब नहीं होता लेकिन washing machine से धोना नहीं चाहिए। इस दुपट्टा को सलवार सूट, गाऊन, स्कर्ट पर ओढ़ने पे अच्छा लगेगा। लहंगा पे use किया जा सकता है लेकिन ओढ़ने पे depends करता है कि किस तरह Style करें।

Price के according यह काफी बढ़िया है। Original price 700 rupees है। Filpkart पे discount चल रहा था तो यह दुपट्टा मुझे 25Coins खर्च करने के बाद 219rs. में मिला।अगर Coins नहीं खर्च करती तो मुझे 244rs. में मिलता। तो under 250rs.में यह बहुत ही सुन्दर और सस्ता दुपट्टा है।


हां इसकी चौड़ाई ज़रूर एक हाथ ही है लेकिन कभी कभी हैवी दुपट्टा कम चौड़ाई के ही अच्छे लगते हैं। क्योंकि उसे carry करना बहुत आसान हो जाता है। मैंने black colour इसलिए लिया क्योंकि यह बहुत से ड्रेस और अलग-अलग रंगों के साथ मिक्स एंड मैच हो जाता है। यह बनारसी ब्लैक दुपट्टा daily use के लिए perfect है।


DSM SURAT 
DSM surat brand का दुपट्टा मैंने Filpkart से red और pink colour में purchase किया है। दोनों दुपट्टा Same क्वालिटी का है Same  डिजाइन है, बस colour different है।

Details : 
Fabric type - Art Silk
Occasion - party and festive 
Wark - Jacquard zari wark
Fabric care - Dry clean

यह बनारसी दुपट्टा बहुत खूबसूरत है और पूरे दुपट्टे में Golden wark किया हुआ है। यह दुपट्टे पार्टी वेडिंग फेस्टिवल के लिए है। इस दुपट्टे को आप लहंगे, सूट बहुत सारी ड्रेस के साथ मिक्स करके पहन सकते हैं। बहुत कम प्राइस में बेहद शानदार दुपट्टा है। दुपट्टे का फैब्रिक आर्ट सिल्क है। इस बनारसी दुपट्टे को ड्राई क्लीन ही करवाना चाहिए नहीं तो उसके खराब होने के डर रहता है।
दुपट्टे की लंबाई - चौड़ाई बहुत है। यह सलवार सूट, गाऊन के साथ साथ लहंगे के लिए बिल्कुल perfect है।
मैंने यह बनारसी दुपट्टा Same design and same embroidery का अलग अलग colour में लिया है एक Pink और दूसरा Red दोनों ही बहुत ही खूबसूरत है। दुपट्टे का आंचल हैवी और full zari wark है। बोर्डर भी काफी अच्छा है।


DSM surat brand में बहुत सारे colour dark blue, red, golden, pink, Beige, light green, yellow  available हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी कलर ले सकते सब एक से एक सुंदर है।
मैंने Filpkart पर सेल के दौरान दुपट्टा खरीदा था। तो मुझे रेड बनारसी दुपट्टा 474rs में मिला और Pink Banarasi Dupatta 466rs में मिला।
यही Same Red Banarasi Dupatta मैंने Amazon से discount के दौरान kanchnar brand के नाम से 499rs में purchase की। जिसे मैं किसी को gift में दी हूं।

Link  




My Opinion - तीनों ही दुपट्टा एक से बढ़कर एक है प्राइस के according बहुत ही सस्ता और सुंदर दुपट्टा है। ब्लैक बनारसी दुपट्टे को आराम से Daily use में आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं और रेड - पिंक बनारसी दुपट्टे को आप फेस्टिवल, शादी, रिसेप्शन, पार्टी में यूज किया जा सकता है। यह बहुत ही सस्ता है सुंदर और लंबे समय तक चलने वाला दुपट्टा है। 









Lehenga Choli Filpkart Below 999 review

एक दिन युं ही मैं Filpkart पर Search कर रही थी, Engagement party के लिए कोई अच्छा सा Dress जो Pocket friendly हो और ...