Sunday, September 20, 2020

Lehenga Choli Filpkart Below 999 review



एक दिन युं ही मैं Filpkart पर Search कर रही थी, Engagement party के लिए कोई अच्छा सा Dress जो Pocket friendly हो और खुबसूरत भी, तो अचानक से नजर पड़ी एक बहुत ही सस्ता और बेहद खूबसूरत लहंगा चोली पे। मुझे तो लगा लाटरी लग गयी इतना सुन्दर और Only 999 Rupees.

999 ₹ में Party wear Lehenga Choli unbelievable लेकिन मुझे तो मिल गया। फटाफट मैंने Filpkart से Order कर लिया और जल्दी ही ये मुझे Recive भी हो गया।
लेकिन कुछ Days बाद Sale के दौरान मैं इसे फिर से देख रही थी तो इसका price और कम हो कर 899rs हो गया था। मेरे साथ हमेशा ऐसा होता है, खैर जाने दीजिए मुझे तो 999rs में भी सस्ता ही लग रहा था।
इस Lehenga की सबसे important बात ये है कि Lehenga हमें Stiched मिलता है सिर्फ Blouse हमें Stich करवाना पड़ेगा।
तो अब मैं Lehenga Choli का Review graph बताने वाली हूं।

Shree Creation  (Brand Name) Self Design Semi Stiched Lehenga Choli 



Description -
Banarasi Lehenga 
Colour - Blue Pink and  8 Colour available
Lehenga Fabric - Jacquard fabric
Blouse fabric - Silk
Dupatta fabric - Banarasi Silk 
Lehenga waist Size - 36 inch
Lehenga Height - 42 inch
Stitching type - Lehenga full Stiched,
Blouse is Unstiched Fabric 80 cm
Dupatta Length 2.1 mtrs, 
width 24 inch
Delivery charge Free

Details - यह Lehenga Choli मैैंने Only 999 rupees में खरीदी है। यह बहुत खुबसूरत है और latest design की है। इस Design के लहंगे में बहुत सारे Colour available है। मुझे  Blue Pink का combination बहुत अच्छा लगा तो मैं Blue Pink order की। जब इसे purchase की थी उस समय ज्यादा Colour available नहीं था, उस समय सभी Colour में Blue Pink combination सबसे अच्छा लगा था। लेकिन अभी तकरीबन 8 colour -Red, wine, pink, dark firoji, Rama, lime green, Orange, and white .
White blue combination का Lehenga Choli का pic भी ऊपर में है।


Lehenga - Shree Creation Brand का यह लहंगा full Stiched है, आपको Stich करवाने की जरूरत बिल्कुल नहीं पड़ेगी। लहंगे का Fabric Jacquard silk में है। इसमें बनारसी Type का printed design बना हुआ है। Purchase करने से पहले मुझे लगा कि इसमें Painting print है पर ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह बहुत खुबसूरत है, जब real में देखते हैं तब और ज्यादा सुंदर है।


 Lehenga allready Stich है और side  में Zip लगा हुआ है जिससे पहनने में कोई दिक्कत नहीं होती। यह एक कलीदार लहंगा है, इसका घेरा भी बहुत है। Fabric और घेरे की वजह से fulffy look Lehenga में आता है। Can -Can लगा हुआ नहीं है फिर भी बहुत fulffy look आता है। आप चाहें तो अलग से Can-Can  पहन सकते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता इसकी जरूरत पड़ेगी। साथ में एक Blue colour की डोरी भी मिलती है लहंगे के लिए।
लहंगे में अच्छे Fabric का अस्तर लगा हुआ है। 


लहंगे waist 36inch है तो यह Midum Body size वाले के लिए perfect है। लेकिन मुझे नहीं लगता XXl Size के लिए यह है। लहंगे की Length 41inch है। 5.4 or 5.5 ft के लिए perfect है। ज्यादा लंबे लोगों के ऊपर यह लहंगा नहीं है।


Blouse -
Blouse piece में 80cm के लगभग Fabric मिलता है। Blouse Fabric Silk है जिसके ऊपर छोटा छोटा print बना हुआ है। 40-42 bust तक ब्लाउज बन जायेगा।

Dupatta -  यह एक Pink बनारसी दुपट्टा है। Dupatta का Length 2.1meter है और Width 24 Inch है। Dupatta का fabric Banarasi type है लेकिन इसकी चौड़ाई मात्र 24 Inch है जो थोड़ी कम है। बाकी लंबाई वैगरह सब ठीक है। Dupatta का pink Colour लहंगे के नीचे वाले pink colour से थोड़ा different है। क्योंकि लहंगे का pink colour different type का है। वैसा Same to Same Colour match करना मुश्किल है।
फिर भी बनारसी दुपट्टा अच्छा है।



 
My Opinion - 999 rs में यह लहंगा चोली बहुत ही अच्छा डील है। विश्वास कीजिए आप इसे खरीदकर पछतायेंगे तो बिल्कुल नहीं। Only 999 rs में Stiched Lehenga मिल रहा है। Stich करवाने की जरूरत नहीं है तो इससे बढ़िया बात और क्या हो सकती है। अगर आपके पास Blue Blouse है तो वो भी इस लहंगे के साथ पहन सकती हैं। मैं भी ऐसा ही कि हुं, Blouse Stich करवाती नहीं। मेरे पास पहले से Matching Blouse था तो मेरा उसी से काम चल जायेगा। इसलिए मैं Blouse piece fabric से एक crop top Stich करवाऊंगी। 

लहंगा जितना देखने में heavy लग रहा है पहनने में उतना ही हल्का तो चलने वैगरह में बहुत Comfortable है। लहंगे के साथ मिक्स मैच करके बहुत तरह से पहना जा सकता है। इस लहंगे को लंबी और छोटी कुर्ती के साथ भी पहना जा सकता है। बस dupatte का width थोड़ा कम है। इस लहंगे को wedding, Reciption, Mehandi, Sangeet के लिए बहुत ही अच्छा है। Durga Puja festival,  Dipawali Puja या फिर घर के छोटे मोटे फंक्शन के लिए बेस्ट है। कम price में अच्छा है क्योंकि आजकल कुर्ती भी इतने में नहीं आती आपको तो सिला सिलाया लहंगा मिला रहा है।
999 में यह एक बहुत ही अच्छा खुबसूरत लहंगा चोली है।
Update
 8 dec 2020
अभी डिस्काउंट चल रहा है फ्लिपकार्ट पर  यह बनारसी लहंगा Only 899 rupees में उपलब्ध है जल्दी कीजिए स्टॉक खत्म हो जाएगा 
Link -

4 comments:

Lehenga Choli Filpkart Below 999 review

एक दिन युं ही मैं Filpkart पर Search कर रही थी, Engagement party के लिए कोई अच्छा सा Dress जो Pocket friendly हो और ...