Friday, October 2, 2020

Banarasi Dupatta Filpkart Upto 250 Review in Hindi



शादी - ब्याह और त्यौहारों का मौसम आ रहा है। Heavy साड़ी, लहंगा डुपट्टा की डिमांड ज्यादा होती है। तो आज बनारसी दुपट्टा का Review graph बताने जा रही हुं। जो त्यौहारों और पार्टी फंक्शन के वक्त बहुत काम आते हैं। जिसे हम मिक्स और मैच कर अलग-अलग Style और Different तरीके से Use कर सकते हैं। और एक ही दुपट्टा से अलग-अलग Look create कर सकते हैं। 
मैंने Filpkart से 3 और Amazon से 1 बनारसी दुपट्टा purchase की है।


ENCHANTRESS BLACK DUPATTA

Discription :-

Fabric - Jacquard
Pattern - wovan
Colour Black
Available others Colors - Red, navy blue, green, Rama, soft pink gajari, light Rani, Rani, blue, maroon
Resham work
Length- 2.4 meters
Width - 24 Inch


Details - 
ENCHANTRESS Brand का black बनारसी  Dupatta बहुत ही कम price में काफी अच्छा दुपट्टा है। इसे मैं Filpkart से purchase की हूं। इसका fabric Art सिल्क type जैसा है।
इसकी length अच्छी है और width 24 Inch है। लगभग एक हाथ के करीब। दुपट्टा में Jacquard wovan wark है लेकिन यह जरी wark नहीं है। Dupatta पे golden Resham wark किया गया है। आंचल पे भी खुबसूरत wark किया हुआ है। हल्का दुपट्टा है ओढ़ने में परेशानी नहीं होगी। दुपट्टे के Back Side में finishing बहुत अच्छी है, धागा वैगरह बिल्कुल निकला हुआ नहीं है। और घर में Handwash कर सकते हैं। खराब नहीं होता लेकिन washing machine से धोना नहीं चाहिए। इस दुपट्टा को सलवार सूट, गाऊन, स्कर्ट पर ओढ़ने पे अच्छा लगेगा। लहंगा पे use किया जा सकता है लेकिन ओढ़ने पे depends करता है कि किस तरह Style करें।

Price के according यह काफी बढ़िया है। Original price 700 rupees है। Filpkart पे discount चल रहा था तो यह दुपट्टा मुझे 25Coins खर्च करने के बाद 219rs. में मिला।अगर Coins नहीं खर्च करती तो मुझे 244rs. में मिलता। तो under 250rs.में यह बहुत ही सुन्दर और सस्ता दुपट्टा है।


हां इसकी चौड़ाई ज़रूर एक हाथ ही है लेकिन कभी कभी हैवी दुपट्टा कम चौड़ाई के ही अच्छे लगते हैं। क्योंकि उसे carry करना बहुत आसान हो जाता है। मैंने black colour इसलिए लिया क्योंकि यह बहुत से ड्रेस और अलग-अलग रंगों के साथ मिक्स एंड मैच हो जाता है। यह बनारसी ब्लैक दुपट्टा daily use के लिए perfect है।


DSM SURAT 
DSM surat brand का दुपट्टा मैंने Filpkart से red और pink colour में purchase किया है। दोनों दुपट्टा Same क्वालिटी का है Same  डिजाइन है, बस colour different है।

Details : 
Fabric type - Art Silk
Occasion - party and festive 
Wark - Jacquard zari wark
Fabric care - Dry clean

यह बनारसी दुपट्टा बहुत खूबसूरत है और पूरे दुपट्टे में Golden wark किया हुआ है। यह दुपट्टे पार्टी वेडिंग फेस्टिवल के लिए है। इस दुपट्टे को आप लहंगे, सूट बहुत सारी ड्रेस के साथ मिक्स करके पहन सकते हैं। बहुत कम प्राइस में बेहद शानदार दुपट्टा है। दुपट्टे का फैब्रिक आर्ट सिल्क है। इस बनारसी दुपट्टे को ड्राई क्लीन ही करवाना चाहिए नहीं तो उसके खराब होने के डर रहता है।
दुपट्टे की लंबाई - चौड़ाई बहुत है। यह सलवार सूट, गाऊन के साथ साथ लहंगे के लिए बिल्कुल perfect है।
मैंने यह बनारसी दुपट्टा Same design and same embroidery का अलग अलग colour में लिया है एक Pink और दूसरा Red दोनों ही बहुत ही खूबसूरत है। दुपट्टे का आंचल हैवी और full zari wark है। बोर्डर भी काफी अच्छा है।


DSM surat brand में बहुत सारे colour dark blue, red, golden, pink, Beige, light green, yellow  available हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी कलर ले सकते सब एक से एक सुंदर है।
मैंने Filpkart पर सेल के दौरान दुपट्टा खरीदा था। तो मुझे रेड बनारसी दुपट्टा 474rs में मिला और Pink Banarasi Dupatta 466rs में मिला।
यही Same Red Banarasi Dupatta मैंने Amazon से discount के दौरान kanchnar brand के नाम से 499rs में purchase की। जिसे मैं किसी को gift में दी हूं।

Link  




My Opinion - तीनों ही दुपट्टा एक से बढ़कर एक है प्राइस के according बहुत ही सस्ता और सुंदर दुपट्टा है। ब्लैक बनारसी दुपट्टे को आराम से Daily use में आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं और रेड - पिंक बनारसी दुपट्टे को आप फेस्टिवल, शादी, रिसेप्शन, पार्टी में यूज किया जा सकता है। यह बहुत ही सस्ता है सुंदर और लंबे समय तक चलने वाला दुपट्टा है। 









Lehenga Choli Filpkart Below 999 review

एक दिन युं ही मैं Filpkart पर Search कर रही थी, Engagement party के लिए कोई अच्छा सा Dress जो Pocket friendly हो और ...